फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: कोविड की वजह से बंद हुआ अमिताभ बच्चन का काम! पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने कही ये बात

Sun, 16 Jan 2022 01:32 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने बताया है कि उनका काम बंद हो गया है। इसके साथ अभिनेता ने एक तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में संक्रमित मरीजों के आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से स्थिति अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना ढाई लाख के पार जा रही है और इस बार भी कोरोना का असर रोजगार पर देखने को मिल रहा है। वहीं, लगता है कोरोना वायरस की तीसरी लहर की मार बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर भी पड़ रही है क्योंकि अमिताभ बच्चन का काम बंद हो गया है और ये बात खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कही है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका काम बंद हो गया। इस दौरान उनके शरीर में एक चीज काफी तेजी से बढ़ रही है।  

विज्ञापन

 

Trending Videos

अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने अपना चेहरा जूम करके दिखाया है जिस वजह से अभिनेता के चेहरे की झुर्रियां तक साफ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेता के चेहरे की स्माइल भी देखी जा सकती है, जिसमें उनकी आंखें काफी चमक रही हैं।



 

अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में बताया है कि उनके पास अब कोई काम नहीं है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘काम वाम सब बंद है... बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।’ अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर पर महज कुछ ही घंटों में 3 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तस्वीर पर बिपाशा बसु ने कमेंट भी किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘सो क्यूट।’


विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' 'झुंड' 'रन वे' 'द इंटर्न' और 'गुड ब्वॉय' शामिल है। हालांकि, कोरोना की वजह से वह शूटिंग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें