बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा शेयर कर देते हैं, जो इंटरनेट पर पल-भल में वायरल हो जाता है। इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ समय पहले ही अभिषेक की फिल्म 'दसवीं' रिलीज हुई, जो अमिताभ को खूब पसंद आई है। इसी वजह से वह लगातार अपने बेटे की तारीफ में पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, अब अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ एक फनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक है।