अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान
- फोटो : social media
इन भूमिकाओं में होंगे स्टार किड
खबरों के मुताबिक, 'द आर्चीज' के इस रीमेक के साथ सुहाना खान और खुशी कपूर भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। जोया अख्तर या फिल्म निर्माताओं की तरफ से फिल्म के कैरेक्टर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अगस्त्य नंदा प्रिय कॉमिक बुक चरित्र आर्ची एंड्रयूज के रूप में दिखाई देंगे। वहीं सुहाना वेरोनिका लॉज की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि खुशी बेट्टी कूपर के रूप में दिखाई देंगी।