फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: अब लोगों से ऐसे मिलेंगे बिग बी, बम की धमकी और फैन की घुसपैठ के बाद बढ़ाई सुरक्षा; जानें मामला

Sun, 01 Nov 2026 08:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर अब और सतर्कता बरती जा रही है। 
  • हाल ही में उनके लिए एक धमकी भरा मेल भी भेजा गया था। 
  • अब इसके बाद उनकी सिक्योरिटी को और भी टाइट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की बढ़ाई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर अमिताभ बच्चन हर रविवार फैंस से मिलने के लिए अपने घर जलसा से बाहर आते हैं। इस दौरान उनके घर के बाहर भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा होती है। इसके अलावा बीते दिनों अमिताभ बच्चन को धमकी भी मिली थी। अब इन सब मामलों को देखते हुए एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ाई गई सुरक्षा 
पिछले रविवार एक फैन सुरक्षा घेरा पार कर अमिताभ तक पहुंच गया था। इससे पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि अमिताभ बच्चन के मुंबई वाले बंगले को निशाना बनाया गया है। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और भी टाइट कर दिया गया। 

इन घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा टीम और बेटे अभिषेक बच्चन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। अब हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर जमा होने वाले फैंस से ग्लास शील्ड के पीछे से मिलेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की बढ़ाई सुरक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 
  • अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
  • वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
  • नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
  • इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ें- हैलोवीन 2026: हेइडी क्लम का डरावना अवतार, कटा हुआ हाथ बनकर पार्टी में पहुंचीं; देखकर हैरान रह गए लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें