फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी फैला देगा इन सितारों का दो पल बात करना भी...

विज्ञापन
विज्ञापन
जवानी में अधूरी रही बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी का नाम लिया जाए तो अमिताभ बच्च्न और रेखा की लव स्टोरी आज भी सबको याद है। अमिताभ ने रेखा को छोड़ जया से शादी करके इस प्रेम कथा का अंत कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद इन दोनों के बीच कभी बात भी नहीं हुई। यही नहीं जब कभी ये आमने सामने पड़े एक दूसरे को इग्नोर ही किया। करीब 35 साल बाद भी लोगों की चाहत इन दोनों को साथ देखने की रही।

आखिरकार अब जाकर ये चौंकाऊ पल लोगों को देखने को मिला जब अमिताभ ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान आगे बढ़कर रेखा को नमस्कार किया और जया ने उनसे हाथ मिलाया। ऐसा होने से अब कभी न खत्म होने वाली दूरी के मिटने की
विज्ञापन


संभावना जग गई हैं। अब लोग चाह रहे हैं कि ये मेल-मिलाप आगे बढ़े और बिग बी व रेखा साथ काम भी करें। सदियों के इंतजार के बाद लोगों को  रेखा-अमिताभ के मिलन का ये नजारा देखने को मिला।

काश मिल जाएं सलमान और ऐश्वर्या भी

दबंग सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी भी अधूरी ही रह गई थी। एक जमाने में लगा कि सलमान की शादी ऐश्वर्या रॉय से हो जाएगी लेकिन ये जोड़ी भी टूट गई।

ऐश्वर्या रॉय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर सलमान का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया अब इन दोनों लोकप्रिय सितारों के बीच बातचीत भी बंद है। ऐश्वर्या की वजह से सलमान बच्चन फैमिली से भी दूर हो गए।

लेकिन हाल ही में सलमान का अमिताभ और अभिषेक से ‌काफी दोस्ताना तौर पर मिलन हुआ है। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर भी सलमान की तारीफ की है। ऐसे में अब लोग ये देखना चाह रहे हैं कि सलमान और ऐश्वर्या अगर सामने आते हैं तो क्या होता है?

क्या समय इन दोनों के बीच की कड़वाहट को कम कर पाया है। खैर जो भी हो लोग ऐश और सलमान का आमना-सामना होते तो जरुर देखना चाहते हैं।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

सब जानते हैं कि कपूर बाला करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से सगाई तोड़ व्यवसाई संजय कपूर से शादी कर ली थी। इस घटना से बच्चन परिवार का काफी दिल टूटा था। अभिषेक करिश्मा से बहुत प्यार करते थे और करिश्मा भी अभिषेक के प्यार में थीं।

बच्चन परिवार भी करिश्मा को काफी पसंद करता था लेकिन करिश्मा ने पूरे देश के सामने बच्चन परिवार को जबर्दस्त झटका दिया। हालांकि उसके बाद अभिषेक ने विश्व सुदंरी ऐश्वर्या से शादी कर उनको करारा जवाब भी दे दिया।

लेकिन फिर भी लोगों की ज्यादा उत्सुकता अभिषेक और करिश्मा का आमना-सामना होने में है। करिश्मा और अभिषेक को यूं भी काफी सभ्य बताया जाता है ऐसे में लोग देखना चाहते

हैं कि सामने पड़ने पर इनका रिऐक्‍शन कैसा होगा?

शाहिद कपूर-करीना कपूर

शाहिद कपूर और करीना कपूर की प्यार भरी दास्तान ब्रेकअप पर समाप्त हो गई थी। इसके बाद से इन दोनों सितारों ने एक दूसरे के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन एक दूसरे को लेकर इनकी कड़वाहट किसी से छिपी नहीं रही।

बताया जाता है कि करीना तो शाहिद का चेहरा तक नहीं देखना चाहतीं। वहीं शाहिद ने भी कभी पलट कर रिश्ता टूटने पर अपनी सफाई नहीं दी। इन दोनों में इतना प्यार था कि दोनों शादी भी करना चाहते थे।

लेकिन अब ये सामने भी नहीं पड़ना चाहते। लेकिन लोगों को ये उत्सुकता है कि दोनों सामने आ जाएंगे तो क्या नजारा

होगा।
विज्ञापन

जॉन अब्राहम-बिपासा बासु

जॉन अब्राहम ने 10 साल तक बिपासा बासु के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के बाद भी उनसे शादी नहीं की। बॉलीवुड में इन दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती थी। दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ और सपोर्ट करते करते थे।

लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पंहुचा। जॉन ने तो अब प्रिया मुंजाल से शादी तक कर ली लेकिन बिपासा अभी कुंवारी हैं। ये दोनों सामने आएंगे तो नजारा काफी दिलचस्प होगा लोग भी इस नजारे को देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें