सोशल मीडिया पर लोगों को मिली आजादी पर उठे सवालों के जवाब में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वहां तो लोग उन्हें भी गाली देते हैं। बुरी बातें कहते हैं। बताते हैं कि उन्हें कैसा जीवन जीना चाहिए और क्या करना तथा क्या नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
amitabh bachchan
अमिताभ के अनुसार सोशल मीडिया ने सेलेब्रिटियों का जीवन मुश्किल बनाया है क्योंकि यहां उन्हें चैरीटी जैसी बातें बोलने के लिए मजबूर किया जाता है, जिस पर वे खामोश रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में खबरें हमारे सोचने और कुछ करने से ज्यादा तेज चल रही हैं।
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
भारी बारिश और बाढ़ ने केरल को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। देश भर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन ने अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने अपने से जुड़ी कई चीजें भी दान की हैं। बिग बी ने करीब 6 कार्टन्स भी दान किये हैं जिसमें 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और स्कार्फ्स हैं।
amitabh bachchan
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने तकरीबन 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं। इतना ही नहीं बिन बी ने केरल की स्थिति पर चिंता जताते हुए लोगों से जितनी हो सके उतनी मदद करने की अपील की है। केरल के इस दुख की घड़ी में पूरा देश राज्य के साथ खड़ा हुआ है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी।
इसके साउथ एक्टर राजीव पिल्लई ने केरल के लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था। पिछले कई दिनों से केरल भीषण बाढ़ की चपेट में है। सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का काम जारी है। वहीं देशभर से लोग केरल बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए दान भी कर रहे हैं।