अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा 2005 की हिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे थे लेकिन उस वक्त कोई पटकथा नहीं होने के कारण उन्होंने यह विचार त्याग दिया।
हाल में आयी खबरों में बताया गया था कि इस फिल्म के सीक्वल पर काम किया जा रहा है लेकिन अभिषेक बच्चन ने कहा कि इसके लिए उनसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया। ‘बंटी और बबली’ को विशेष फिल्म बताते हुए अभिनेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 2005 में फिल्म की रिलीज के बाद इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म का सीक्वल बनाने के इच्छुक थे लेकिन उस वक्त उन्हें कोई उचित कहानी नहीं मिली।