फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFS ऑफिसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, केबीसी के नए एपिसोड में किया बड़ा खुलासा; इस वजह से छोड़ी फील्ड

Sat, 29 Aug 2026 04:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक वक्त था जब वे IFS अफसर बनना चाहते थे। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के एक एपिसोड में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और पढ़ाई से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं। अमिताभ ने बताया कि एक समय वह इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर बनना चाहते थे।

कॉलेज के दिनों को किया याद 

विज्ञापन

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई के अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जैसे हमारे जमाने में मेरे बाबूजी बोलते थे कि ग्रेजुएशन करना बहुत जरूरी है और क्या है हमने साइंस लिया था।

वहां पहला जो लेक्चर था, उसमें जो स्कूल में 10 साल में पड़ा था वो पूरा कवर हो गया। लगा गलती कर दी सब्जेक्ट लेकर और परीक्षा में फेल हो गए। फिर वो जो होता है एटीकेटी में 2 पॉइंट से पास हो गए। बताना मत किसी को।' 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra

क्यों छोड़ा IFS बनने का सपना?
अमिताभ बच्चन ने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने के बारे में सोचा था। हालांकि, उन्होंने माना कि उन्हें इस फील्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए वह इस विचार को आगे नहीं बढ़ा पाए।

उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे कंटेस्टेंट आते हैं जो कहते हैं कि उन्हें UPSC का एग्जाम देना है। फॉरेन सर्विस एक बहुत ही खूबसूरत जगह होती है। एक बात मैं भी बता दूं कि एक जमाने में हमारे दिल में भी ये बात आई थी कि हम IFS करें। लेकिन हमें IFS का ‘I’ भी नहीं आता था, इसलिए हमने हार मान ली और वो छोड़ दिया।’

विज्ञापन

केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुई बातचीत

  • दरअसल, KBC 18 में कंटेस्टेंट प्रगति कालपेकर ने अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर बात की थी।
  • जब अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि वह शो से जीती हुई रकम का इस्तेमाल कैसे करेंगी, तो प्रगति ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं और IFS ऑफिसर बनने की दिशा में काम करना चाहती हैं।
  • प्रगति की इसी बात के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि एक समय उनके मन में भी IFS ऑफिसर बनने का ख्याल आया था।
  • ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सोना लिव पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ की तबाही देख अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, ब्लॉग शेयर कर लिखा- ‘ये सब देखना बेहद दर्दनाक है’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें