फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराई हीरोइन बोली, मेरे होठों को देखकर ऐसा ना सोचें

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड' में काम करने वाली हीरोइन टिया बाजपेई से जब उनके होठों को लेकर सवाल किए गए तो वो बौखला गई और कहा कि आप ऐसा ना सोचे, दरअसल टिया बाजपेई के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होने अपने होठों की सर्जरी कराई है। लेकिन टिया ने इन खबरों को नकार दिया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, टिया एक ज्वेलरी ब्रांड का प्रचार करने के लिए कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान पत्रकारों ने उनके होठों की सर्जरी को लेकर उनसे सवाल किए इस पर टिया चौंक गईं। उन्होने कहा कि वो सर्जरी में यकीन नहीं रखती।

टिया से पहले अनुष्का शर्मा भी अपने होठों की सर्जरी करा चुकी हैं। लेकिन टिया का कहना है कि उन्होने कोई सर्जरी नहीं कराई है। इस तरह की बातें सिर्फ अफवाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरे बाबा, मैने होंठो पर लिपिस्टिक लगाई हुई है

जब टिया से उनके होंठो को लेकर लगातार सवाल किए गए तो टिया ने बात को जल्दी खत्म करने के इरादे से कहा कि मैंने होठों पर लिपस्टिक लगाई है, शायद इसीलिए आपको कोई वहम हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं सर्जरी कराने में यकीन नहीं रखती।

टिया ने कहा कि मैंने धूप का चश्मा भी सिर्फ इसलिए लगा रखा है, क्योंकि मुझे डर है, कि आपको आंखों का इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही उन्होने कहा कि अगर मैं किसी चीज की सर्जरी कराऊंगी, तो वह मेरी नाक होगी। इसलिए जब मैंने नाक की सर्जरी नहीं कराई है, तो होठों की सर्जरी की तो बात ही मत करिए।

टिया बाजपेई इस समय फिल्म 'बांके की क्रेजी बारात' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह एक दुल्हन की भूमिका में हैं। इसमें राजपाल यादव, विजय राज, संजय मिश्रा भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें