फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ ने मां तेजी बच्चन को किया याद, लिखा- हमारे घर पर आपका आशीर्वाद बना रहे

Wed, 13 Aug 2025 08:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर अपने घर जलसा और मां तेजी बच्चन की एक फोटो के साथ में साझा की है। साथ ही एक भावुक संदेश भी लिखा है। ‘केबीसी 17’ में भी अपनी मां तेजी बच्चन से जुड़ी पुरानी यादों को अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के साथ साझा किया।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने मां तेजी बच्चन को किया याद - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मां को नमन, आपका आशीर्वाद सदा बना रहे हमारे घर पर। आपका घर।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कोई फैन अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर उनकी मां तेजी बच्चन का छोटा सा पोस्टर हाथ में लिए दिख रहा है। इस पोस्टर पर लिखा, ‘दुनिया की सबसे सुंदर मां।’ आगे तेजी बच्चन के जन्म की तारीख लिखी है। तेजी बच्चन का जयंती 12 अगस्त को आती है। ‘केबीसी 17’ में भी अमिताभ बच्चन अपनी मां के जन्म दिवस की चर्चा कर चुके हैं।  

विज्ञापन


यूजर्स ने भी दिए ट्वीट पर रिएक्शन
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर फैंस, यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आपकी सूरत माता जी पर है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मां तो मां होती है।’ अमिताभ के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ‘जिस मां का बेटा इतना महान हो तो उनकी महत्ता भी बढ़ जाती है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: जब माता-पिता को पहली कमाई से बिग बी ले गए रेस्टोरेंट, केबीसी 17 में बोले- डर लग रहा था 

‘केबीसी 17’ में मां से जुड़ी बातें साझा की

विज्ञापन

इन दिनों अमिताभ बच्चन ‘केबीसी 17’ को होस्ट कर रहे हैं। 12 तारीख के एपिसोड में भी उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनकी मां का जन्म दिवस है। साथ ही यह भी बताया कि मां ने उनकी एक फिल्म में छोटा सा रोल किया था। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘कभी कभी’ में शादी का एक सीन था। मेरे माता-पिता भी साथ शूटिंग पर श्रीनगर गए थे। ऐसे में यश जी ने कहा कि शादी का माहौल है, तो तेजी जी और हरिवंश राय जी भी मंडप वाली जगह पर बैठ जाए। तो आपके देखेंगे फिल्म में जहां पर शशि कपूर के माता-पिता बने एक्टर बैठे हैं, वहीं पर मेरे मां और बाबू जी भी बैठे हैं।’ यह किस्सा साझा कर अमिताभ बच्चन भावुक भी होते और मुस्कुरा भी देते हैं। 

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें