फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagyashree: 'मैं बहुत डरी हुई थी', भाग्यश्री का खुलासा; रियल लाइफ गैंगस्टर के साथ कर चुकी हैं काम

Wed, 13 Aug 2025 08:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

A Film On Real Life Gangster: भाग्यश्री ने अपनी एक तेलुगु फिल्म को लेकर बताया कि इस एक फिल्म में उन्होंने एक रियल गैंगस्टर के साथ अभिनय किया था।
विज्ञापन
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाग्यश्री ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार एक असली गैंगस्टर के साथ काम किया था, जिस पर 20 से ज्यादा हत्याओं का आरोप था। यह अनुभव उनकी एक तेलुगु फिल्म के दौरान हुआ। उस दौरान वह बहुत डर गई थीं।
विज्ञापन

 

गैंगस्टर के साथ काम कर चुकी हैं भाग्यश्री 
दूरदर्शन सह्याद्रि को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि वह शुरू में उस गैंगस्टर के साथ काम करने से बहुत डर रही थीं। फिल्म की कहानी अपराधियों के निजी जीवन पर आधारित थी और सरकार की अनुमति से उस गैंगस्टर को जेल से शूटिंग के लिए लाया गया था। भाग्यश्री ने इसमें एक पत्रकार का किरदार निभाया, जो यह दिखाना चाहती थी कि कोई व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता, बल्कि परिस्थितियां उसे अपराधी बनाती हैं।
 

कैसा था गैंगस्टर का लुक
भाग्यश्री ने बताया कि सेट पर जब उन्हें गैंगस्टर के आने की खबर मिली, तो वह घबरा गईं। गैंगस्टर भगवा कपड़े और गले में कई जंजीरें पहने हुए था और उसके साथ 10-12 अंगरक्षक थे। जब उसने भाग्यश्री से कहा, "मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं" तो वह और डर गईं। लेकिन बाद में, जब गैंगस्टर ने बताया कि उसकी बहन भाग्यश्री जैसी दिखती है, तो उन्हें राहत मिली।
 
विज्ञापन

भाग्यश्री का करियर
भाग्यश्री ने 1989 में अपनी पहली फिल्म "मैंने प्यार किया" से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने हिमालय दासानी से शादी की। हालांकि, अब वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें