सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट शिवराम के. भंडारी की जीवनी पर आधारित एक किताब जारी की। यह किताब दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और सीखने की इच्छाशक्ति ही सफलता पाने के दो मूलमंत्र हैं। जयश्री शेट्टी लिखित किताब का नाम है स्टाइलिंग ऑन द टॉप, द जर्नी ऑफ शिवा बॉलीवुड सेलिब्रेटेड हेयरस्टाइलिस्ट।
अपनी फिल्मो की शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपने कार्यालय जनक में आयोजित एक छोटे से समारोह में पुस्तक का विमोचन किया और कड़ी मेहनत को ही कामयाबी का सबसे बड़ा हथियार बताया।
"स्टाइलिंग ऑन द टॉप" शिव की जीवन यात्रा बताती है। यह किताब शिवराम के कर्नाटक के एक गांव में एक छोटी सी नाई की दुकान में अपने चाचा की सहायता करने से लेकर आज तक के सफर को बयान करती है। अब नाम एक ब्रांड बन गया है। शिवराज संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों के हेयर स्टाइल बना चुके हैं। दो प्रसिद्ध स्टाइलिंग संस्थानों विडाल ससून और टोनी एंड गाई के वह छात्र भी रहे।