फिल्मों के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अभिषेक की आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की एक वीडियो टैग करते हुए लिखा- 'अभिषेक आपकी मेहनत हमेशा रंग लाएगी। मीनिंगफुल सिनेमा के लिए हमेशा जगह रहेगी और इसके साथ ही आप दूसरी फिल्में भी कर रहे हैं। आपके काम में काफी विविधता है।' आखिर में उन्होंने अभिषेक को 'लव यू' लिखा।
अभिषेक निभा रहे हैं बीमार व्यक्ति का किरदार
जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक लीक से हटकर रोल ही कर रहे हैं। इसमें वह एक बीमार व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी की परवरिश भी कर रहा है। फिल्म में एक बीमार व्यक्ति की भावना, जीवन के प्रति उसका नजरिया दिखाया जाएगा। अब तक फिल्म के जो ट्रेलर या सींस रिलीज किए गए हैं, उसमें अभिषेक बच्चन अपने किरदार में काफी जंच रहे हैं। वह बड़ी ही शिद्दत से इस रोल को निभा रहे हैं।
अभिषेक ने की हैं ये लीक से हटकर फिल्में
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में ही अभिषेक बच्चन अलग किस्म का रोल नहीं निभा रहे हैं, पहले भी वह कई फिल्मों में लीक से हटकर रोल कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'गुरु', 'घूमर', 'दसवीं' और 'बॉब बिस्वास' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में उनके किरदार बिल्कुल ही अलग किस्म के रहे। इन किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाने के कारण उनकी काफी तारीफ भी हुई।