सार
Amitabh Bachchan In Film Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने एक पोस्ट शेयर की, जिससे लगता है कि ‘बैटल ऑफ गलवां’ का हिस्सा अमिताभ बच्चन भी बन रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और 'बैटल ऑफ गलवां' में सलमान खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ आर्मी बैकग्राउंड पर है। फिल्म में सलमान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस डायरेक्ट ने अमिताभ बच्चन के साथ एक पोस्ट शेयर की। जिससे हिंट मिलता है बिग बी भी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का हिस्सा बन रहे हैं।
अपूर्व ने पोस्ट में क्या लिखा?
अपूर्व लाखिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में अमिताभ बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की। उस पर कैप्शन लिखा, ‘लीजेंड, सेट पर।’ आगे वह लिखते हैं, ‘सोचिए, वह मुझे क्या बता रहे हैं।’ इस फोटाे में अमिताभ बच्चन कुछ कह रहे हैं और अपूर्व सुन रहे हैं।
अपूर्व ने फिल्म का नाम नहीं लिखा
अपनी पोस्ट में डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम नहीं लिखा है। ऑफिशियली भी इस बात की पुष्टि नहीं की गई। अब देखना होगा कि क्या सच में अमिताभ बच्चन और सलमान खान साथ काम करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: 18 साल बाद सलमान के साथ काम कर सकते हैं गोविंदा! शुरू की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग
कब रिलीज होगी सलमान की फिल्म
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की अभी शूटिंग चल रही है। फिल्म की रिलीज डेट अभी साझा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि अगले साल ईद पर सलमान की यह फिल्म रिलीज हो जाएगी।