फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीकू' की सक्सेस पार्टी में दीपिका ने अमिताभ को नहीं बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, दीपिका और इरफान खान के अभिनय से सजी 'पीकू' सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म की सफलता की खुशी में हाल ही में दीपिका ने एक पार्टी दी थी जिसमें सितारों का जमावड़ा लगा था। इरफान खान भी पार्टी में पहुंचे थे।
विज्ञापन


लेकिन फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन पार्टी में नही दिखे थे। पार्टी में ना जाने के सवाल पर अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हे पार्टी के लिए निमंत्रण ही नही मिला था तो फिर कैसे वो पार्टी में जा सकते थे।

अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हे इस तरह की पार्टियां पसंद नही है। और वो कोई सक्सेस पार्टी नहीं देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अमिताभ को नही थी 'पीकू' के सुपरहिट होने की उम्मीद!

'पीकू' को अमिताभ बच्चन के कैरियर की शानदार फिल्मों में माना जा रहा है। साथ ही 'पीकू' अमिताभ की 100 करोड़ी क्लब में पहुंचने वाली पहली फिल्म भी बन गई है। लेकिन अमिताभ का कहना है कि उन्हे 'पीकू' के इतनी बड़ी हिट होने की उम्मीद नही थी।

अमिताभ का कहना है कि ये एक साधारण बजट की फिल्म है और ना ही इसमें दूसरी तरह के तड़के लगाए गए है। आमतौर पर देखा गया है कि इस तरह की फिल्म को सिर्फ खास दर्शक वर्ग ही पसंद करता है। इसीलिए उन्हे फिल्म से इतने ज्यादा व्यवसाय की उम्मीद नही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें