फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने कमाल आर खान पर लिखी किताब को किया लॉन्च, यूजर्स बोले-ऐसी भी क्या मजबूरी थी?

Wed, 25 May 2022 11:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने केआरके यानी कमाल आर खान पर लिखी किताब 'कॉन्ट्रोवर्शियल केआरके' को अपने टविटर से लॉन्च किया है। जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने लॉन्च की केआरके की किताब - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों और बॉलीवुड सितारों की फिल्मों के रिव्यू को लेकर कमाल आर खान खूब चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड में शायद ही कोई सेलिब्रिटी होगा जिसके लिए कमाल खान ने अपना ओपिनियन न दिया हो, वह अक्सर सितारों को भला-बुरा भी कहते नजर आते हैं और अपने विवादित बोलों की वजह से केआरके को खूब ट्रोल भी किया जाता है और अब अमिताभ बच्चन ने कमाल आर खान के जीवन पर लिखी किताब को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉन्च किया है। जिसके बाद केआरके ने उन्हें धन्यवाद भी दिया है लेकिन इस बात से यूजर्स खासा खफा नजर आ रहे हैं और बिग-बी से एक के बाद एक सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


लोग बोले क्या दिन आ गए हैं?
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जैसे ही अपने ट्विटर हैंडल से केआरके की किताब को प्रमोट किया वैसे ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।  'एक नेटिजन ने ट्वीट किया, "केआरके के पास आपका कोई वीडियो है क्या सर?" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "क्या दिन आ गए हैं सर आपके केआरके को प्रमोट कर रहे हो?" इसी तरह से एक और यूजर ने लिखा, अंकल जी SRK और KRK अलग अलग हैं।।  जैसे धाकड़ के साथ किया इसके साथ भी ऐसा ही करो !!!! बता दें की बिग-बी ने कंगना की फिल्म धाकड़ से जुड़ी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। कई यूजर्स अमिताभ बच्चन से कहते नजर आए की ऐसी भी क्या मजबूरी थी सर, जो आप केआरके की किताब को लॉन्च कर रहे हैं।


 
विज्ञापन

केआरके पर बने मीम्स
रनबीर पुष्प द्वारा लिखी गई किताब मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल केआरके। कमाल आर खान की बायोग्राफी है। (जैसा की बताया गया)। इस किताब को अमिताभ बच्चन ने तो प्रमोट किया है है साथ ही कमाल आर खान ने भी ट्वीट कर लिखा,"मेरी जीवनी कॉन्ट्रोवर्शियल आज महानायक अमिताभ बच्चन सर द्वारा लॉन्च की गई है। यूजर्स केआरके को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक मीम बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें