बता दें कि 1947 अगस्त16 का निर्देशन एन.एस. पोनकुमार द्वारा किया जाएगा। रेवती और गौतम कार्तिक अभिनीत इस फिल्म में एक सुदूर गांव की कहानी बताई जाएगी, जहां एक बहादुर व्यक्ति भारतीय स्वतंत्रता के दौरान ब्रिटिश सेना से अकेले लड़ जाता है। तमिलनाडु के प्राचीन और सुरम्य भीतरी इलाकों में फिल्माई गई इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
इस फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी करते हुए अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "1947 अगस्त16 के फर्स्ट लुक को रिलीज करते हुए खुशी हो रही है।"
1947 अगस्त16 के निर्माता एआर मुरुगादॉस ने भी ट्वीट किया है। निर्देशक ने लिखा "मेरा अगला प्रोडक्शन वेंचर 1947 अगस्त16। इस अद्भुत परियोजना में बहुत सारी युवा प्रतिभाओं को लाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सभी बेहतरीन हैं।"