फिल्मी गलियारों में एक बार फिर चर्चा होनी शुरू हो गई है कि क्या अमिताभ बच्चन और रेखा फिल्म वेलकम बैक में साथ दिखाई देंगे?
फिरोज नाडियाडवाला बैनर की अनीस बज्मी के निर्देशन में बननेवाली इस फिल्म के बारे में अब कहा जा रहा है कि इसमें रेखा काम करेंगी, तो बिग बी शायद ही अभिनय के लिए राजी हों।
अनिल कपूर और श्रुति हासन की लीड भूमिका वाली इस फिल्म में अमिताभ काम करने के लिए राजी हो गए थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि रेखा भी इस फिल्म में काम करने जा रही हैं, तो उन्होंने फौरन अपने हाथ खींच लिए।
अब बेचारे प्रोड्यूसर की समझ में नहीं आ रहा है कि वे इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करे? दरअसल अनीस बज्मी बिग बी को किसी भी हालत में लेना चाह रहे हैं।
उनका कहना है कि अगर कोई फिरोज खान वाला किरदार कर सकता है, तो वे बिग बी ही हैं। जहां तक रेखा के फिल्म में काम करने का सवाल है, तो वे बिग बी की वजह से ही इस प्रोजेक्ट से जुडऩे को तैयार हुई थीं।
बिग बी और रेखा के साथ आने की संभावना को देखकर प्रोड्यूसर और निर्देशक की बांछें खिल गई थीं कि उनका प्रोजेक्ट जबर्दस्त हॉट होने जा रहा है।
लेकिन इधर जिस तरह बिग बी ने वेलकम बैक में रेखा का नाम आने के बाद काम करने में अरुचि दिखाई है, उससे फिरोज नाडियाडवाला की सारी खुशियां छू मंतर हो गई हैं।
अब देखनेवाली बात होगी कि फिल्म में अमिताभ रहते हैं या रेखा? दोनों के साथ काम करने की संभावना तो क्षीण हो चुकी है।