फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Wed, 24 Apr 2024 09:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

24 अप्रैल 2024 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि पर हर कोई उन्हें नमन कर रहा है। इस साल  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार  से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 अप्रैल 2024 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि पर हर कोई उन्हें नमन कर रहा है। पिछले 34 सालों की तरह इस साल भी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान संस्थान उनकी स्मृति में फिल्म, समाज, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सम्मान करता नजर आया है। वहीं इस साल का लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया गया है। बिग बी को मिला यह खास सम्मान उनके फैंस को गौरवांवित कर रहा है। साथ ही कार्यक्रम स्थल से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

अमिताभ बच्चन का करियर

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। सुपरस्टार का करियर काफी प्रेरणादायक और उतार चढ़ाव भरा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, बिग बी ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत की। फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद उन्होंने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा। अमिताभ ने 'दीवार' (1975), 'शोले' (1975), 'त्रिशूल' (1978), 'डॉन' (1978) और 'कालिया' (1981) जैसी शानदार फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते सदी के महानायक बन गए। आने वाले दिनों में बिग बी को बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा की भूमिका में देखा जाएगा।

विज्ञापन


Manoj Bajpayee: तिवारी की दहाड़ है 'बाघ का करेजा', मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' का गाना हुआ रिलीज
विज्ञापन


कुल 11 कलाकार हुए सम्मानित

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- ए. आर रहमान (लंबी संगीत सेवा), मोहन वाघ पुरस्कार - गालिब नाटक (उत्कृष्ट नाट्यनिर्माण 2023-23), आनंदमयी पुरस्कार - दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल, मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- पद्मिनी कोल्हापुरे ( लंबी फिल्म सेवा), मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- रूप कुमार राठौड़ (लंबी संगीत सेवा), मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- रणदीप हुड्डा (उत्कृष्ठ फिल्म निर्माण) जैसे कलाकारों को दिया गया। 

विज्ञापन


Shubhangi Atre: 15-16 घंटे काम करना अब पेशागत मजबूरी, लेकिन छुट्टी पर जाएं तो मोबाइल को भी जरूर छुट्टी दें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें