फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: क्या बिगड़ी महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत? ट्वीट कर कहा- "धकड़ने तेज..."

Mon, 28 Feb 2022 11:59 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार रात एक ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट के बाद से ही प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की उम्र तकरीबन 80 साल हो चुकी है। अभिनेता उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार काम करते रहते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो महानायक तकरीबन 12-12 घटों तक लगातार काम करते हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों उनके सेहत के लिए काफी चिंतित रहते हैं। अब अभिनेता ने एक अजीब ट्वीट करके अपने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने रविवार रात को एक ट्वीट कर लिखा कि ‘दिल की धड़कनें तेज हो रही हैं। घबराहट हो रही है। उम्मीद है सब ठीक होगा।’

 

अभिनेता के इस ट्वीट के बाद से ही उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। वहीं कुछ इसे रूस-यूक्रेन के विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हां, हम सब उम्मीद कर रहे हैं। आशा करते हैं कि वह अपने होश में आए और तर्कहीन कदम न उठाएं, जिससे पूरी दुनिया पीड़ित हो!' वहीं अन्य यूजर ने लिखा 'आदरणीय अमित जी, आप सदा स्वस्थ रहे, मस्त रहे, दीर्घायु रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना करते है।'

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'झुंड' में अभिनय करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पोस्टर और टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। अब अमिताभ बच्चन के प्रशंसक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'रनवे 34', 'उयारंधा मनिथाना', 'गुड बाय', 'ऊंचाई', 'प्रोजेक्ट के' और 'बटरफ्लाई' जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें