फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: नेशनल टीवी पर अपना जीवनसाथी ढूंढेंगे मीका सिंह, जल्द शुरू होगा सिंगर का स्वयंवर

Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 मीका सिंह जल्द ही नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर आयोजित करने वाले हैं। स्वयंवर के जरिए टीवी पर अपना पार्टनर तलाश करने वाले कलाकारों में अब मीका सिंह का नाम भी जुड़ने वाला है।

विज्ञापन
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर विवादों में रहने वाले मशहूर गायक मीका सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में सामने खबरों के मुताबिक मशहूर गायक मीका सिंह जल्द ही नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर आयोजित करने वाले हैं। स्वयंवर के जरिए टीवी पर अपना पार्टनर तलाश करने वाले कलाकारों में अब मीका सिंह का नाम भी जुड़ने वाला है।

दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एक रियलिटी शो के जरिए अपनी दुल्हन की तलाश करने को तैयार हैं। इस बारे में सिंगर से जुड़े एक सूत्र हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा की। एक वेबसाइट बात करते हुए सूत्र ने कहा कि यह रियलिटी शो पहले हुए स्वयंवरों के जैसा ही होगा। इसे कुछ महीनों में प्रसारित करने की भी योजना है।

विज्ञापन

मीका सिंह - फोटो : Instagram

इस दौरान सूत्र ने यह भी बताया कि सिंगर शो में शादी नहीं करेंगे, बस सगाई करेंगे और इसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। वेबसाइट से बात करते हुए सिंगर से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी कि मीका सिंह शो का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट देश भर से होंगे।

 

rakhi ka swayamvar - फोटो : social media

गौरतलब है कि मीका सिंह नेशनल टीवी पर स्वयंवर आयोजित करने वाले पहले कलाकार नहीं हैं। इससे पहले भी नेशनल टीवी पर इस तरह के स्वयंवर आयोजित किए जा चुके हैं। टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत, राखी सावंत और मल्लिका शेरावत ने भी स्वयंवर के जरिए अपने पार्टनर चुने थे, हालांकि तीनों ने ही इन पार्टनर्स से शादी नहीं की।

विज्ञापन

राहुल महाजन

जबकि राहुल महाजन ने रियलिटी शो के जरिए 25 वर्षीय बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली को अपने पार्टनर के तौर पर चुना था। इसके बाद उन्होंने डिंपी संग सात फेरे भी लिए थे। अभिनेत्री से राहुल की मुलाकात 2010 में हुए उनके शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में हुई थी। चार साल तक साथ रहने के बाद आखिरकार यह कपल 2015 में अलग हो गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें