ये अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत का ही जादू है कि कुछ पल पहले बेहद इमोशनल हो चुके माहौल को इन्होंने चुटकियों में खुशनुमा कर दिया। मौका है मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के बेटे के पहले म्यूजिक लॉन्च का। इस दौरान आदेश श्रीवास्तव के करीब रहे इंडस्ट्री के सारे लोग इस नए कलाकार को आशीर्वाद देने आए।
कार्यक्रम में खुशियों की बहार लौटी तो शुरू हो गया शाम का जलसा। केक कटिंग के दौरान अवितेश के चेहरे पर थोड़ी खुशी भी दिखी और थोड़ी नर्वसनेस भी, लेकिन आदेश के साथ काम कर चुके लोगों ने इस नए कलाकार का खूब हौसला बढ़ाया।
मां और मामा का आशीर्वाद पाकर अवितेश निकल पड़े हैं ऐसे सफर पर जहां उनका सपोर्ट करने के लिए पूरी इंडस्ट्री साथ खड़ी है। पर इस दीये की रोशनी चारों ओर फैले इसके लिए इसमें अपनी मेहनत का तेल खुद अवितेश को ही भरना है।