फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस, हाथ जोड़कर बोले बिग बी- 'धन्यवाद'

Thu, 11 Oct 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 76 साल के हो गए। सीनियर बच्चन के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश की बौछार हो रही हैं। बिग बी के फैंस सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहे। हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पहुंचे और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस बीच अमिताभ भी सभी की बधाइयों को स्वीकार करते हुए घर के बाहर आए और हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो इस बार अमिताभ बच्चन अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं जिसकी वजह राजन नंदा का निधन है। दरअसल, राजन नंदा श्वेता बच्चन नंदा के ससुर हैं। राजन नंदा का कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ है ऐसे में बिग भी अपना जन्मदिन सादगी से मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बिग बी फैंस को वेव करते हुए दिखाई दिए।

काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म इस साल रिलीज होगी। इसके अलावा वह इस वक्त 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में बिग बी के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिग बी के जन्मदिन के मौके पर उनकी साउथ सिनेमा की फिल्म का पहला लुक भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन साउथ सिनेमा में डेब्यू भी कर रहे हैं। 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के मेकर्स ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का मोशन पोस्टर रिलीज किया है।
इस फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं। 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में सुपरस्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो कर रहे हैं। फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी के गुरु का किरदार करते नजर आएंगे। बात करें फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक की तो इसमें वह बड़े सफेद बाल और बड़ी-बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। रिलीज होते ही अमिताभ बच्चन का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें