सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर मीडिया से दूरी बनाए रहती हैं। लेकिन हाल ही में नव्या ने हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन, मार्गोट रॉबी और निकोल किडमैन की फिल्म बॉम्बशेल की स्क्रीनिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने पहली बार मीडिया के कैमरों का सामना किया, साथ ही अलग-अलग पोज भी दिए। नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा के साथ मौजूद थीं।
मीडिया के ही एक कैमरा पर्सन ने कहा, 'नव्या हमेशा फोटो खिंचवाने से पहले ही भागने लग जाती थीं। शायद उन्हें कभी फिल्मों में नहीं आना होगा इसलिए वह कभी भी तस्वीर के लिए नहीं रूकती थीं। या फिर ये भी हो सकता है कि वह बहुत छोटी थीं। लेकिन आज हमें आश्चर्य हुआ जब उसने तस्वीरों के लिए पोज दिया। उनका चेहरा बहुत फोटोजेनिक है।'