इस ऐड को अमिताभ बच्चन ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया । ऐड देखकर बिग बी बहुत इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए । बिग बी ने लिखा, 'मेरे लिए बहुत इमोशनल पल । जब-जब इसे देखा आंखों में आंसू आ गए । बेटियां सबसे बेहतरीन होती हैं ।'
यह एक ज्वैलरी ब्रांड का ऐड है । ऐड में एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है । दोनों साथ में बैंक पहुंचते हैं । यहां उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर भेज परेशान किया जाता है । आखिरकार मामला मैनेजर के पास पहुंचता है ।
यहां बेटी बताती है कि पिता के अकाउंट में एक महीने की पेंशन दो बार आ गई है । जिसे उसके पिता लौटाना चाहते हैं । यह ऐड सिद्धांतों और भरोसे की कहानी को बयां कर रहा है । इस ऐड को देखने के बाद शायद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएं ।