फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पेंशन लौटाने पहुंचे अमिताभ बच्चन, इस VIDEO को देख अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे

Wed, 18 Jul 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने टीवी पर अपना डेब्यू किया है। कुछ समय पहले बिग बी और श्वेता की साथ में कुछ तस्वीरें आई थीं । दरअसल, बिग बी ने अपनी बेटी के साथ एक ऐड शूट किया है । अब यह ऐड रिलीज हो चुका है ।

विज्ञापन
Trending Videos

श्वेता बच्चन नंदा
इस ऐड को अमिताभ बच्चन ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया । ऐड देखकर बिग बी बहुत इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए । बिग बी ने लिखा, 'मेरे लिए बहुत इमोशनल पल । जब-जब इसे देखा आंखों में आंसू आ गए । बेटियां सबसे बेहतरीन होती हैं ।'



 

shweta
यह एक ज्वैलरी ब्रांड का ऐड है । ऐड में एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है । दोनों साथ में बैंक पहुंचते हैं । यहां उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर भेज परेशान किया जाता है । आखिरकार मामला मैनेजर के पास पहुंचता है ।
विज्ञापन

shweta
यहां बेटी बताती है कि पिता के अकाउंट में एक महीने की पेंशन दो बार आ गई है । जिसे उसके पिता लौटाना चाहते हैं । यह ऐड सिद्धांतों और भरोसे की कहानी को बयां कर रहा है । इस ऐड को देखने के बाद शायद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें