फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ की 'सूर्यवंशम' को हुए 18 साल, जानें क्यों दिखाई जाती है टीवी पर बार-बार

Sun, 21 May 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'सूर्यवंशम' फिल्म में अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' को रिलीज हुए आज 18 साल हो गए हैं। आज ही के दिन साल 1999 में इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। भले ही लोगों ने बड़े पर्दे पर इसे देखने से इंकार कर दिया हो, लेकिन छोटे पर्दे पर इसे जबरदस्ती दिखाया गया है।
विज्ञापन


आप सभी अच्छे से जानते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि 'सूर्यवंशम' टीवी पर सबसे ज्यादा बार दिखाई गई है। अक्सर चैनल चेंज करते वक्त आपको सेट मैक्स पर ठाकुर भानूप्रताप सिंह की आवाज सुनाई देती होगी। हालांकि अप्रैल और मई के महीने में आईपीएल के कारण जरूर थोड़ी राहत मिल जाती है लेकिन बाकी दिनों में कौन बचाए।

अमिताभ खुद इस बात को मानते हैं कि 'सूर्यवंशम' को टीवी पर खूब दिखाया गया है। इसके 18 साल पूरे होने पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''सूर्यवंशम' को 18 साल पूरे हो गए। गजब कहानी.. और टीवी पर भी खूब दिखाई गई। ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि 'सूर्यवंशम' ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।
विज्ञापन

  T 2430 - Its 18 years of 'SooryaVansham' ..a dynamic story, and one that has been on Tv a lot .. have met many who have adored it ..Love pic.twitter.com/ZDDbTZBNsS — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 20, 2017


उनके ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनकी इस फिल्म की तारीफ की तो वहीं कई लोगों को इस फिल्म पर तंज कसने का मौका मिल गया। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि, 'या तो गब्बर के डर से बच्चे सोथे थे या बच्चन साहब के दिल मेरे तू दिवाना है से'। वहीं एक ने लिखा, 'आखिरकार बच्चन साहब को जहरीली खीर और केवड़े की खुशबु याद आ ही गई।' एक ट्विटर यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि कुछ दिनों में इस फिल्म पर एग्जाम में सवाल आएंगे। उन्होंने लिखा, 'सर सेट मैक्स ने ये फिल्म रटा दी है। कुछ दिनों बाद परिक्षाओं में इसके सवाल पूछेंगे और निबंध आएंगे लिखने के लिए।'

'सूर्यवंशम' के टीवी पर खूब दिखाए जाने का मजाक अक्सर बनता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है। दरअसल चैनल ने 'सूर्यवंशम' की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के राइट्स 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें