आज (27 अक्टूबर ) करवा चौथ है जो शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। इस खास दिन पत्नी अपने पति के लिए पूरे दिन भूखे रहकर उनकी लंबा आयु की कामना करती हैं। चाहे उसमें आम महिला हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। लेकिन यहां तो एक शख्स हैं जो पिछले 13 साल से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं।
जी हां, बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिनके फैन का कोई जवाब नहीं है। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के फैन की फेहरिस्त बहुत लंबी हैं लेकिन अमिताभ बच्चन इन सबसे दो कदम आगे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने दशकों से दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।