फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, शेयर किया पोस्ट

Fri, 24 Oct 2025 09:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Big Big On Vedant Devadiga: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के अचानक निधन पर गहरा दुख जताया है। बिग बी ने शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। 22 साल के वेदांत को खोना बहुत दुखद है। वे टीम के सभी सदस्यों के लिए बहुत प्रिय थे।
विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'इस दुखद घटना के बावजूद, टीम ने वेदांत की याद में अगला मैच खेलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने वेदांत को सम्मान देने के लिए खेला और एक युवा खिलाड़ी ने अपने हेड बैंड पर वेदांत का नाम लिखकर उनकी स्मृति को सम्मान दिया। अमिताभ ने टीम के इस जज्बे की सराहना की और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।' जयपुर पिंक पैंथर्स ने भी एक पोस्ट में वेदांत के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके जुनून और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी प्रार्थनाएं वेदांत के परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन फिल्म '120 बहादुर' में अपनी आवाज देंगे, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह खुलासा 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में हुआ, जिसमें फरहान अख्तर और जावेद अख्तर भी नजर आए। फरहान ने कहा कि अमिताभ की आवाज से फिल्म की शुरुआत करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। बहरहाल, अमिताभ लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के होस्ट हैं। फिल्मों में, वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु को अपनी आवाज देंगे, जो 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा बिग बी 'कल्कि 2898 एडी 2' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर घर बैठे फ्री में देखिए सिद्धार्थ-जान्हवी की प्रेम कहानी, जानें 'परम सुंदरी' कहां पर है उपलब्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें