फिल्मों, एड फिल्मों और केबीसी की शूटिंग के बाद बिग बी के पास बहुत कम समय ही बच पाता है कि वह अपने परिवार और पत्नी जया के साथ समय बिता सके लेकिन हाल ही में उन्हें ऐसा एक मौका मिला तो जया के साथ अमिताभ बच्चन लॉग ड्राइव पर निकल गये।
कुछ ही दूर चलने के बाद मौसम को भी खुद के साथ जोड़ने के लिए जैसे ही बिग बी ने अपने रॉल्स रॉयस कार की खिड़की का शीशा हटाया। उस कुछ मिनटों में ही उनकी आसपास चल रही गाडियों में एक शख्स ने नोटिस कर लिया, बिग बी को इसका अंदाजा भी न था।
फिर क्या कुछ सेकेंड में ही सारी गाडियां उनके आसपास लग गयी। कुल मिलाकर ट्रैफिक जाम सा हो गया। स्थिति ज्यादा न बिगड़े इससे पहले बिग बी ने अपनी गाड़ी को किसी तरह से वहां से निकालकर रफूचक्कर होने में ही भलाई समझी।