अभी हाल ही में खबर आयी है कि रितिक रोशन फिल्म 'नाइट एंड डे' का हिंदी रीमेक बना रहे हैं और फिल्म में कट्रीना मुख्य अभिनेत्री होंगी और अब खबर आ रही है कि शाहरुख भी एक फ्रेंच फिल्म के हिंदी रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
फ्रेंच फिल्म 'हर्ट ब्रेकर' के आधार पर एक फिल्म की कहानी की परिकल्पना कर रहे हैं शाहरुख और उन्होंने फिल्म लिखने की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी को दी है, जिन्होंने फिल्म दोस्ताना का निर्देशन किया था।
खबर है कि तरुण ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है और वे इस कहानी को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि शाहरुख के होम प्रोडक्शन रेड चिली के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी।
शाहरुख ने तरुण को निर्देश दिया है कि वह भारत के आडिएंस को ध्यान में रखते हुए कहानी लिखें। खबर है कि तरुण ने फिल्म में लीड किरदार के लिए खुद शाहरुख का और प्रियंका चोपड़ा का नाम सुझाया है।