फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने ‘जलसा’ को बताया ‘आशीर्वादों का घर’, इमोशनल नोट शेयर कर फैंस का किया धन्यवाद

Mon, 02 Mar 2026 05:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर घर ‘जलसा’ को लेकर एक इमोशनल नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये घर उनके दिल के कितने करीब है। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपने विचार शेयर करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने घर ‘जलसा’ से जुड़ी यादों के बारे में बात की और बताया कि इस घर से उनकी कितनी यादें जुड़ी हैं। 

विज्ञापन


लाखों फैंस के प्यार और आशीर्वाद की जगह
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने मुंबई के घर जलसा को जीवन का एक बेहद खास हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि तीन दशक से ज्यादा समय से यह घर सिर्फ बल्कि लाखों फैंस के प्यार और आशीर्वाद की जगह बन चुका है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि उन्हें हर हफ्ते बहुत सारे फैंस अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर उनके घर के बाहर मिलने आते हैं, और उनके इस प्यार को वह ‘एक दिव्य उपस्थिति’ के रूप में महसूस करते हैं। उनके मुताबिक इतना प्यार उनके लिए हमेशा खास रहेगा।
विज्ञापन


फैंस सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि परिवार 
उन्होंने आगे बताया कि जलसा ने उनके परिवार की जिंदगी के सबसे जरूरी पलों को देखा है, जहाँ उनके बच्चों का जन्म हुआ, जहां जीवन की महफिलें जिंदा रहीं, और जहां अब उनके पोते-पोती का सपना भी बसा है। उन्होंने लिखा कि यह घर खुशियों, यादों और परिवार की एकता का प्रतीक है।

सादगी और गहराई से भरा यह नोट इस बात का सबूत है कि अमिताभ बच्चन के लिए उनके फैंस सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि एक ‘विस्तारित परिवार’ हैं, जिनके प्यार और साथ से उनके जीवन को मजबूती मिली है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार

इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी 
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बी ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू की है। पिछले दिनों बिग बी ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसमें वो फिल्म के अपने अश्वत्थामा के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सेट पर कमल हासिन भी नजर आए थे। बिग बी आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें