फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकुल प्रीत ने मनाया पिता के जन्मदिन का जश्न, बताया उन्हें जीवन का असली सुपरहीरो; लिखा- 'मुश्किलों में भी...'

Mon, 02 Mar 2026 04:42 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakul Preet Singh Post: आज रकुल प्रीत सिंह के पिता राजेंद्र सिंह का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर रकुल ने सोशल मीडिया पर पिता के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है।
 
विज्ञापन
पिता के साथ रकुल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के पिता राजेंद्र सिंह का जन्मदिन है। इस मौके पर रकुल ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरों का एक प्यारा मोशन वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही रकुल ने अपने पिता की दी हुई हर सीख के लिए उनका  धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

रकुल ने पति को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों का एक मोशन वीडियो शेयर किया और साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन के असली सुपरहीरो को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप वो शख्स हैं जो ताकत, समझदारी और बहुत बड़े दिल से हमेशा आगे बढ़ते हैं।'

 

पिता ने किया रकुल का मार्गदर्शन
रकुल ने आगे लिखा, 'आप मेरे साथ रहने वाले, मेरे मार्गदर्शक और मेरी सबसे सुरक्षित जगह हैं। आपने मुझे बिना डर के बड़े सपने देखना और मुश्किलों में भी डटे रहना सिखाया है। आपकी वजह से मुझे पता है कि असली हिम्मत क्या होती है और बिना शर्त प्यार कैसा होता है।'
विज्ञापन

पिता की सलाह मानती हैं रकुल
रकुल ने आगे लिखा, 'मैं शायद रोज ये बात न कहूं, लेकिन आपके सिखाए हर सबक को मैं अपने हर काम में इस्तेमाल करती हूं। आपके साथ ढेर सारी हंसी, ढेर सारी यादें और आपके कीमती सलाह के कई और साल साथ बिताने के लिए। शब्दों से भी ज्यादा प्यार, हमेशा और हमेशा के लिए।'

यह भी पढ़ें: Salman Khan: पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने पर सलमान ने लिया खास फैसला, जानकर आपको भी होगा गर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें