अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है 80 की उम्र में भी वह युवा कलाकारों को टक्कर देते हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में काम करना जारी रखा है बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर सिर्फ मजेदार पोस्ट ही शेयर नहीं करते हैं, बल्कि कभी-कभी खुद का ही मजाक उड़ा देते हैं। हाल ही में, कुछ ऐसा ही हुआ।
बिग बी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 90 के दशक की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें मैं खुद को एआई रोबोट समझ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को एडिटेड बताया है। तस्वीर में वह कलरफुल प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। काउच पर बैठकर अमिताभ ने बिंदास तरीके से पोज देते नजर आ रहे हैं।
फोटो शेयर कर बिग बी ने कैप्शन में लिखा- 'हाहाहा… जिसने भी मुझे यह फोटो भेजी है कितने बेहतरीन तरीके से इस फोटो को एडिट किया है। मुझे एक एआई रोबोट दिखा रहा है!! हाहाहा…' अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें 'प्रोजेक्ट के', 'गनपथ- पार्ट 1' और 'सेक्शन 84' शामिल हैं। फैंस भी इन सबका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।