समाजिक मुद्दों पर चोट करती फिल्म ‘पिंक’ में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस की चहेती बन चुकी तापसी पन्नू एक बार फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करतीं नजर आएंगी। खबरों की माने तो सुजॉय घोष अपने निर्देशन में यह फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : Mid Day
मुंबई मिरर पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्देशक अपनी अगली फिल्म ‘बदला’ लेकर आ रहे हैं। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसके लिए तापसी और अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : self
अमिताभ को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है लेकिन अभी उन्होंने इस फिल्म के लिए साइन नहीं किया है, वहीं तापसी ने इस फिल्म के लिए मौखिक समर्थन दिया है। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है।
याद हो कि 2016 में आई 'पिंक' को काफी सराहना मिली थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने वकील की भूमिका निभाई थी। अमिताभ ने हाल ही में ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग पूरी की है। साथ ही ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं।