फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर तापसी पन्नू लेंगी ‘बदला’, मर्डर मिस्ट्री की तैयारी जारी

Wed, 25 Jul 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्म 'पिंक' के बाद एक बार फिर से बड़े परदे पर एकसाथ नजर आने वाले हैं। लंबे समय से इन दोनों स्टार की अपकमिंग फिल्म ‘बदला’ सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला शेड्यूल स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में खत्म किया गया है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ‘बदला’ को सुनीर खेत्रपाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को शाहरुख खान के होम प्रोड्क्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ही किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ट्वीट के अनुसार यह फिल्म अगले साल 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन

बात करें फिल्म 'बदला' की तो यह मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया था। 'बदला' का निर्देशन भी फिल्म 'पिंक' के डायरेक्टर सुजॉय घोष ही कर रहे हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'पिंक' साल 2016 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार मिला था। 

वहीं बात करें इन दिनों स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों की तो फिल्म 'बदला' के पहले शेड्यूल के बाद अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'सूरमा' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा 3 अगस्त हो उनकी अगली फिल्म 'मुल्क' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तापसी पन्नू एक्टर ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें