फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने फैंस को दिया शानदार तोहफा, मैसेज कर बुलाया कॉफी पर

Tue, 24 Jul 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीराम राघवन' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आयुष्मान ने इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल यूरोप में खत्म किया है। फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद आयुष्मान ने अपने यूरोप के फैंस को बड़ा ही शानदार तोहफा दिया है। जिसके जानकर उनके बाकी फैंस भी हैरान जाएंगे। 
विज्ञापन


जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'श्रीराम राघवन' की शूटिंग को आयुष्मान ने पोलैंड में खत्म किया है। शूटिंग खत्म करने के बाद आयुष्मान ने अपने फैंस से मिलने का फैसला किया। खास बात यह है कि फैंस से मिलने के लिए आयुष्मान की टीम की ओर से फैंस को मैसेज के द्वारा बुलावा भेजा गया।
विज्ञापन

आयुष्मान के बुलावे को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। उनके साथ मुलाकात के लिए बेताब कई फैंस उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ कॉफी का मजा भी उठाया। बताया जा रहा है कि आयुष्मान से मिलने वाले फैंस की लिस्ट में स्टूडेंट ज्यादा थे। वहीं आयुष्मान से बात करने के दौरान उनके विदेशी फैंस ने यह भी बताया कि वह उनकी 'दम लगा के हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' फिल्म को काफी पसंद करते हैं। 

वहीं बात करे आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म की तो वह जल्दी ही दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म 'बधाई हो' में नजर आने वाले हैं।  उनकी यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें