फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा-अमिताभ की जोड़ी का नहीं होगा 'वैलकम बैक'

Tue, 10 Dec 2013 03:13 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ आने की खबरों का एक बार फिर खंडन कर दिया है। हाल ही में ये चर्चाएं थीं कि दोनों एक साथ यशराज की फिल्म में आ रहे हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड की इस एवरग्रीन जोड़ी को इनके प्रशंसक न जाने कब से साथ देखना चाह रहे हैं। दोनों आखिरी बार 1981 में यशराज की फिल्म 'सिलसिला' में साथ दिखाई दिए थे।

करीब 32 साल बाद भी लोग दोनों को एकसाथ रुपहले पर्दे पर देखना चाहते हैं। पहले ये खबर आई थी कि दोनों अनीज बज्मी की फिल्म 'वैलकम बैक' में साथ आ रहे हैं लेकिन ये बात गलत साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब भी अमिताभ ने इस खबर का खंडन किया था। अब फिर चर्चाएं हो रहीं थीं कि आदित्य चोपड़ा ने दोनों को यशराज बैनर तले बन रही एक फिल्म में दोनों को साथ करने के लिए राजी कर लिया है।

इस खबर से प्रशंसक काफी खुश थे। लेकिन एक बार फिर ये खबर गलत साबित होने जा रही है। बिग बी ने एक बार फिर आगे आकर इस बात का खंडन कर दिया है।

एक इवेंट के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कह दिया कि वह यशराज कि किसी फिल्म में रेखा के साथ काम नहीं कर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें