बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आईएसपीएल लीग यानी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के फिनाले में अपनी टीम माझी मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे। मैच के बाद ग्राउंड पर उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की। साथ ही छोटे बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई में हुआ ये मैच
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का मैच ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में हुआ। अमिताभ इस क्रिकेट इवेंट में माझी मुंबई टीम को सपोर्ट करने के लिए शामिल हुए थे। अमिताभ ने इवेंट में व्हाइट कलर की हुडी पहनी थी, जिस पर माझी मुंबई का लोगो बना हुआ था। इसी क्रिकेट ग्राउंड पर अक्षय कुमार भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे।
बेटी के साथ नजर आए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार भी इस लीग में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ उनकी बेटी नितारा भी नजर आईं। फैंस नितारा को ट्विंकल खन्ना की कार्बन कॉपी कह रहे हैं। बता दें अक्षय कुमार श्रीनगर के वीर क्रिकेट टीम के मालिक हैं।
Daaku Maharaaj: अब घर बैठे देखें नंदमुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज, जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
वायरल हो रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन वीआईपी स्टैंड पर सचिन तेंदुलकर से बात करते नजर आए। वहीं, अक्षय कुमार ने ग्राउंड पर अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
Sonakshi Sinha-Huma Qureshi: हुमा से क्यों तंग आईं सोनाक्षी सिन्हा? सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार
इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'आंख मिचौली 2', 'ब्रह्मास्त्र 2', 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2', 'सेक्शन 84', 'तेरा यार हूं मैं', 'आंखें 2' में नजर आने वाले हैं। बिग बी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आई कल्कि एडी 2898 में देखा गया था।