फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ भांजी को सपोर्ट करने पहुंचे अक्षय, नाती की फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए अमिताभ बच्चन

Mon, 22 Dec 2025 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Movie screening: अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया अभिनीत फिल्म 'इक्कीस' पहली जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज सोमवार को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जहां दिग्गज सेलेब्स भी पहुंचे।
विज्ञापन
'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पहुंचे अक्षय कुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'इक्कीस' के जरिए अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, सिमर भाटिया की भी यह डेब्यू फिल्म है। सिमर, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की भांजी हैं। सोमवार शाम मुंबई में इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। नाती की फिल्म देखने अमिताभ बच्चन पहुंचे। वहीं, मामा अक्षय कुमार भी भांजी की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे।

विज्ञापन

अक्षय कुमार-अलका भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
बहन अलका भाटिया के साथ भांजी की फिल्म देखने पहुंचे खिलाड़ी
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया अपने डेब्यू से पहले ही खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार भी पहुंचे। वे सिमर की मां यानी अपनी बहन अलका भाटिया के साथ पहुंचे। भाई-बहन ने पैपराजी को पोज भी दिए। सिमर की मां अलका भाटिया बेहद खूबसूरत हैं। स्क्रीनिंग से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वयारल हो रही हैं। 
 

स्क्रीनिंग में पहुंचे अमिताभ बच्चन
इसके अलावा शहंशाह अमिताभ बच्चन भी नाती अगस्त्य की बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म की खास स्क्रीनिंग में शामिल हुए। फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। मगर, इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब यह फिल्म 01 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।
 

दिनेश विजन-नव्या नवेली - फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नवेली भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं
नव्या नवेली नंदा भी अपने भाई अगस्त्य की फिल्म देखने पहुंचीं। उन्हें भी स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया। इसके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।
विज्ञापन

इक्कीस - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अगस्त्य नंदा का किरदार
फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा ने सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल अदा किया है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर भी हैं। इसके अलावा दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वे फिल्म में अगस्त्य के पिता की भूमिका में हैं। यह उनकी आखिरी फिल्म है। बता दें कि अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें