फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के 17वें सीजन के खत्म होने पर खुद को अटका महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन, लिखा- 'दिन बहुत लंबे लग...'

Mon, 05 Jan 2026 09:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan KBC 17: लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन का समापन हो गया है। शो के खत्म होने पर इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बताया कि अब वे कैसा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में अमिताभ बच्चन को केबीसी के सेट की बहुत याद सता रही है। होस्ट अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर सीजन को अलविदा तो कह दिया लेकिन अब वह खुद को अटका हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैसा महसूस कर रहे हैं बिग बी?
लोकप्रिय गेम शो केबीसी के सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले 2 जनवरी 2026 को रात 9 बजे दिखाया गया। अब अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने बताया कि सीजन खत्म होने के बाद उन्हें अटका हुआ सा महसूस हो रहा है। वे सामान्य कामकाज में वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

अमिताभ ने ब्लॉग में क्या लिखा?
अपनी ताजा पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'सीजन खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और दिन बहुत लंबे लग रहे हैं। काम की नैतिकता बनाए रखने का मन नहीं कर रहा। काम न करना एक गीले, बड़े बंजर इलाके में धीमी चाल चलने जैसा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'इसमें अटक गया हूं... थके पैरों को बाहर निकालकर आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन

बिग बी का वर्कफ्रंट
अमिताभ आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखे थे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस फिक्शन फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी थे। अमिताभ ने अश्वत्थामा का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। 'कल्कि 2898 एडी' का दूसरा भाग भी आएगा, जिसमें बिग बी अश्वत्थामा के किरदार को दोहराएंगे।

यह भी पढ़ें: मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में 'शक्ति शालिनी' से लेकर 'चामुंडा' तक शामिल, जानिए रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें