इन दिनों हर कोई सेलेब्स अपने नए साल की छुट्टियों की तस्वीरें साझा कर रहा है। जिनसे पता चल रहा है कि किसने कहां और किस अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। इसी क्रम में अब अभिनेत्री कृतिका कामरा ने भी अपने नए साल की वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
कृतिका और गौरव का दिखा प्यारा अंदाज
कृतिका इस साल जैसलमेर में नए साल की छुट्टियां बिताने गई थीं। कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर नए साल के वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कृतिका और गौरव एक प्यारे कपल की तरह नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में गौरव कपूर के साथ कृतिका के कुछ प्यारे, सहज, अंतरंग और मस्ती भरे पल नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए उस जगह की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते दिख रहे हैं। जिस तरह से कृतिका और गौरव के बीच नजदीकियां नजर आ रही हैं, वो दोनों के बीच के प्यार को साफ दिखाता है। इसे देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हैं।
दोस्तों के साथ किया नए साल का स्वागत
इस वेकेशन पर कृतिका और गौरव के साथ उनके कुछ और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। जिससे पता चलता है कि दोनों ने अपने दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत किया है। तस्वीरों में कृतिका और गौरव के अलावा पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी व अभिनेत्री सागरकिा घाटगे और विद्या मालवदे व अन्या सिंह समेत कुछ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कृतिका ने कैप्शन में लिखा, ‘2026 में अच्छी शुरुआत हुई।’
यह खबर भी पढ़ेंः कृतिका कामरा ने कन्फर्म किया रिश्ता ? इस मशहूर क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट; इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें
पिछले साल के आखिरी महीने में कृतिका-गौरव ने ऑफिशियल किया रिलेशनशिप
कृतिका ने पिछले साल के आखिरी महीने में ही गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से ही दोनों की कई तस्वीरें साथ में देखने को मिलीं। इसके अलावा कुछ एक और मौकों पर भी दोनों को साथ में देखा गया है।