फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे 200 लड़के तैयार': अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी, लिखा- बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे

Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने आवास के बाहर फैंस से मुलाकात करते वक्त बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े नजर आते हैं।
  • इसी बीच सोमवार को एक गैंगस्टर ने ऑनलाइन पोस्ट के जरिए अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक को जान से मारने की धमकी दी है। 
  • यह धमकी ऐसे समय में आई हैं, जब दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मारने की धमकी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ने कई बड़े दावे किए। उसका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद मुंबई में अभिनेता को निशाना बनाने के लिए बुनी उसकी साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

जानें गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अपने धमकी भरे पोस्ट में और क्या-क्या लिखा?

1984 में हुए दंगों का भी किया जिक्र
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर ने चेतावनी दी कि विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी से उसकी योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसने दावा किया कि मुंबई में उसके लगभग 200 साथी सक्रिय हैं और पूरी तरह तैयार हैं। पोस्ट में उन लोगों को भी धमकी दी गई है जो सिख समुदाय के खिलाफ बोलते हैं। इसमें खास तौर पर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए चेतावनी दी गई है कि बुलेटप्रूफ ग्लास भी उन्हें नहीं बचा पाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट में ढिल्लों ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि जो लोग सिख समुदाय के खिलाफ बयान देते हैं, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों, उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पोस्ट में खास तौर पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था चाहे कैसी भी हो, उन्हें गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में दावा किया गया है, 'वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली जरूर मारी जाएगी।'
विज्ञापन


हालांकि, यह सोशल मीडिया पोस्ट कितना सच है और उसमें किए गए दावों में कितनी सच्चाई है इसे लेकर अभी तक स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Trending Videos

दिल्ली में हुईं दो गिरफ्तारियां
यह धमकी ऐसे समय में आई हैं, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं को शक है कि ये लोग मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर गोलीबारी करने की साजिश में शामिल थे।

माना जा रहा है कि इन गिरफ्तारियों से जांचकर्ताओं को एक और साजिश का पता चला है, जिसमें जबरन वसूली के लिए दिल्ली के एक कारोबारी को गोली मारने की योजना बनाई गई थी। आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर (उर्फ विक्की) और पंजाब के तरनतारन निवासी दीपक सिंह (उर्फ दीप) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : एएनआई
सुरक्षा घेरे में दिखे अमिताभ
  • बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस बार भी अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे।
  • हालांकि, 15 नवंबर को रविवार दर्शन के दौरान बिग-बी बुलेटप्रूफ शीशे के बिना नजर आए। वहीं इससे पहले वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े नजर आए थे।
  • इस रविवार को रंग-बिरंगी हुडी और सिर पर बंडाना बांधे अमिताभ ने अपने खास अंदाज में फैंस का अभिवादन किया और उन्हें छठ की शुभकामनाएं भी दीं।
  • इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे और भीड़ पर नजर रखते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें