फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द वन 2: 'द वन' के सीक्वल की हुई घोषणा, सामने आई पहली झलक; एकता कपूर ने फिर मिलाया टीवीएफ से हाथ

Mon, 16 Nov 2026 06:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एकता कपूर टीवीएफ के साथ 'द वन' की कहानी को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
  • मेकर्स ने फिल्म 'द वन' के सीक्वल का एलान करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
  • 'द वन 2' दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में वापस ले जाएगी जो पौराणिक कथाओं से बुनी गई है।
विज्ञापन
द वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द वन' की सफलता के बाद एकता कपूर ने छठ के शुभ अवसर पर इसके सीक्वल 'द वन 2' का एलान किया है। यह अपकमिंग फिल्म पहली फिल्म में पेश की गई लोककथाओं और फैंटेसी की दुनिया को आगे बढ़ाएगी। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में वापस ले जाएगी जो पौराणिक कथाओं से बुनी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

द वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएफ के साथ आईं एकता
'बालाजी मोशन पिक्चर्स' और TVF के सहयोग से पेश की जा रही 'द वन 2' के साथ, एकता कपूर और TVF एक बार फिर साथ आए हैं। वे अपनी साझेदारी को जारी रखते हुए पहली फिल्म की कहानी को और आगे बढ़ाएंगे।

द वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी पहली फिल्म की कहानी?
'वन' के रहस्यमयी जंगल पर आधारित पहली फिल्म ने दर्शकों को एक अनोखी दुनिया से परिचित कराया था। इसमें एक देवी, प्राचीन लोककथाएं और रहस्यमयी शक्तियां दिखाई गई थीं। इस सीक्वल के जरिए मेकर्स इसी नींव को और मजबूत करते हुए 'द वर्ल्ड ऑफ वन' नाम से एक यूनिवर्स तैयार करना चाहते हैं।

द वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या है?
सीक्वल की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें सीक्वल की रहस्यमयी दुनिया की एक झलक मिलती है। इसमें एक छोटी बच्ची एक तितली का पीछा कर रही है, जबकि कुछ रहस्यमयी शक्तियां उसका पीछा कर रही हैं। दृश्य तब और दिलचस्प हो जाता है, जब बच्ची की लाल आंखें पहली फिल्म के क्लाइमेक्स की याद दिलाती हैं।
विज्ञापन

द वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हुई 'द वन'?
  • 'द वन 2' के साथ, बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। 
  • वे भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं की दुनिया का विस्तार कर रहे हैं, ताकि दर्शक इसका और अधिक आनंद ले सकें।
  • 'द वन' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अहम किरदारों में थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 65 करोड़ में बनी 'द वन' ने भारत में 71.76 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें