अमिताभ बच्चन और आमिर खान दो अलग पीढ़ी के दमदार स्टार हैं। वो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ काम करने वाले हैं। हालांकि अमिताभ ने इसके पहले आमिर खान की फिल्म लगान में अपनी आवाज़ दी थी। फिल्म का टाइटिल फिलहाल ठग रखा गया है। इसे यशराज बैनर के तले धूम 3 बना चुके विजय कृष्ण आचार्य बनाएंगे। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह मिजाज से डार्क होगी। इस बात की पुष्टि खुद अमिताभ बच्चन ने कर दी है। उनके मुताबिक अभी तो इस बारे में कुछ भी कहने से मना किया गया है मगर इसकी कहानी बड़ी रोचक है।