फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: 'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं होंगी अमीषा पटेल, यह अभिनेत्री बनी वजह

Tue, 25 Jul 2023 09:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि गदर रिलीज होने के 22 साल बाद अब ‘गदर 2’ पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।
विज्ञापन
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि गदर रिलीज होने के 22 साल बाद अब ‘गदर 2’ पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है और खबर आ रही है कि इस मौके पर अमीषा पटेल गैरहाजिर रहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।

विज्ञापन

ट्रेलर लॉन्च में नहीं आएंगी अमीषा पटेल
गौरतलब है कि ‘गदर 2’ फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह काफी खुशी की बात है। फिल्म के ट्रेलर के वक्त इस फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रहेगी, बजाए सकीना यानी अमीषा पटेल के। अभिनेत्री की गैर मौजूदगी की वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह सिमरत कौर हैं।

Gadar 2 Vs OMG 2: सनी देओल के बयान पर पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया, बॉक्स ऑफिस क्लैश पर कही यह बड़ी बात

सिमरत कौर बनी वजह
बता दें कि सिमरत कौर का फिल्म ‘गदर 2’ में एक छोटा सा रोल है। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वह विवादों का शिकार हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसपर अमीषा पटेल ने उन्हें सपोर्ट किया था। बाद में यूजर्स ने अमीषा को भी सिमरत का सपोर्ट करने पर काफी खरी-खोटी सुनाई थी। अब अमीषा को लग रहा है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्हें सिमरत से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अभिनेत्री इस इवेंट में नहीं आना चाहती हैं।

AR Rahman: 'सूफीवाद में विश्वास करने के बाद आसान होने लगीं जिंदगी की मुश्किलें', एआर रहमान ने किया खुलासा

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के पहले पार्ट यानी 'गदर: एक प्रेम कथा' में तारा सिंह ने अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने के लिए भारत-पाकिस्तान की सीमा पार की थी। वहीं, फिल्म के सीक्वल में वह अपने बेटे चरणजीत को बचाने के लिए एक बार फिर सरहद पार करते नजर आने वाले हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें