प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान चीनी फिल्म नियामक ने तीन फिल्मों को बनाने की घोषणा की है। इन फिल्मों को चीन और भारत के सहयोग से बनाया जाएगा।
इनमें से एक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और चीन के कंग फू कलाकार जैकी चेन साथ काम करेंगे।
भारतीय संस्कृति और चीनी मार्शल आर्ट्स का मिलाजुला रूप 'कंग फू योग' इन दोनों कलाकार को साथ लाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा शुआन चैंग पर बनने वाली फिल्म के कार्यकारी निर्माता वांग कार वाई होंगे।
तांग वंश (618-907) के काल में हुए चैंग जाने माने बौद्ध भिक्षु थे और बुद्ध धर्म को समझने के लिए उन्होंने भारत की यात्रा की थी।