सुपरस्टार आमिर खान ने अपने दोस्त अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज 'बजरंगी भाईजान' को कमाल की फिल्म बताया।
आमिर ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'बजरंगी भाईजान' देखी। कमाल की फिल्म है। सलमान की अब तक की सबसे बढ़िया फिल्म और सलमान का अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन।'
बीते शुक्रवार रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' ने बाॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है।
आमिर ने आगे लिखा, 'शानदार कहानी, बेहतरीन पटकथा, दिल छू लेने वाले संवाद, कमाल का लेखन।'