फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 बातें कॉमन हैं आमिर, शाहरुख और सलमान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरियर बुलंदियों पर पंहुचने के बाद भी इन तीनों ने छोटे पर्दे पर काम करने से जी नहीं चुराया। शाहरुख खान ने कौन बनेगा करोड़पति, क्या आप पांचवी क्लास से तेज है; सलमान खान ने 'बिग बॉस' और दस का दम जैसे रिएलिटी शोज किए तो वहीं आमिर खान ने सत्यमेव जयते जैसा यादगार टॉक शो का हिस्सा बने।
विज्ञापन

प्रॉडक्‍शन की ओर है तीनों का रुझान

एक्टिंग के अलावा तीनों को ही प्रॉडक्‍शन की दुनिया खासी रास आ रही है। शाहरुख जहां अपना प्रॉडक्‍शन हाउस खोल चुके हैं तो वहीं सलमान अपने होम प्रॉडक्‍शन की फिल्मों में रुपए लगा रहे हैं वह अपना खुद का प्रॉडक्‍शन हाउस भी खोलने की सोच रहे हैं। आमिर भी प्रॉडक्‍शन में हाथ आजमा रहे हैं।


लवर इमेज बना गईं पहली ही फिल्म

तीनों की ही बॉलीवुड में एंट्री लवर इमेज के साथ हुई जो लंबे समय तक बरकरार रही बतौर हीरो आमिर खान ने जहां 'कयामत से कयामत तक' सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' और शाहरुख खान को दीवाना से बॉलीवुड में शानदार ब्रेक मिला। प्रेम कहानियों पर आधारित ये तीनों ही फिल्में बॉलीवुड में माइल स्टोन साबित हुईं।
विज्ञापन

जब डगमगाया कैरियर काम आईं माधुरी

माधुरी दीक्षित का तीनों के कैरियर को फिर से पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान है। 'कयामत से कयामत तक' के बाद आमिर की लगातार कोई फिल्म हिट नहीं रही।

ऐसा लगा कि आमिर शायद कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाएंगे तभी माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म 'दिल' ने आमिर के फिर से बॉलीवुड में झंडे गड़वा दिए। ऐसे ही 'मैने प्यार किया' के बाद सन् 93 तक सलमान खान ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।

लेकिन फिर इसके बाद उनकी फिल्में पिटने लगीं और लगने लगा कि सलमान का जादू शायद लंबे समय तक नहीं चल पाएगा तभी 1994 में माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और सलमान फिर से लोगों के दिलों में छा गए।

1995 में 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद शाहरुख की कई फिल्में पिटी भीं। 'रामजाने', त्रिमूर्ति जैसी डिसास्टर फिल्में भी उनके खाते में आईं। माना जाने लगा कि शाहरुख का कैरियर शायद ढलान पर आ रहा है तभी 1997 में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी म्यूजिकल लव स्टोरी 'दिल तो पागल है' सुपरहिट हो गई जो शाहरुख के लिए संजीवनी साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें