फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metoo पर एकजुट होकर पीएम मोदी से मिले फिल्म डायरेक्टर्स, आमिर खान ने भी की शिरकत

Thu, 25 Oct 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
metoo - फोटो : mumbai mirror
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिल्म जगत के कई दिग्गजों के बीच राजधानी में सोमवार की शाम पीएम ऑफिस पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी, आनंद एल रॉय, निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर, रितेश सिद्वानी और महावीर जैन संग अभिनेता आमिर खान भी शामिल थे। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे मी टू कैंपेन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं को लेकर बातचीत करना था। बता दें कि बॉलीवुड में सालभर में एक हजार से भी ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दुनिया में सबसे बड़ी ही नहीं बल्कि यह देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक रही है, जिसका प्रभाव पूरे विश्व नजर आता है।  

pm modi - फोटो : mumbai mirror
बैठक में पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री की समस्याओं को लेकर काफी चिंतित नजर आए। दुनियाभर से आए कई प्रतिनिधि भी इस बैठक का हिस्सा बने। बता दें कि हिंदी सिनेमा हमेशा बातचीत का मुद्दा बना रहा है। पीएम मोदी ने कहा 'मैं मानता हूं कि हमारी फिल्में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान रखती हैं और मैं यह भी स्वीकार करता हूं कि देश के सफल निर्माण में फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा योगदान रहा है।' 

पीएम मोदी ने दुनियाभर से आए प्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह हिंदी सिनेमा से जुड़ी हर समस्या पर ध्यान देने के लिए व्यक्तिगत तौर पर एक विशेष बैठक करेंगे। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में हो रही रोजमर्रा की पेरशानियों पर भी ध्यान दिया गया। बैठक में फिल्म निर्माता रितेश सिद्वानी ने पीएम मोदी से सिनेमा को उद्योग के रूप में पेश कर आगे की दिशा में ले जाने का आग्रह भी किया। 
विज्ञापन

aamir khan
बता दें कि बैठक के बाद छह फिल्म मेकर बुधवार को ही मुंबई लौट गए हैं। इस बैठक में आमिर खान ही एकमात्र अभिनेता थे जो इसमें शामिल हुए थे। गौरतलब है कि आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ पहली बार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। साथ ही कटरीना कैफ भी फिल्म में बड़ी भूमिका में होंगी। फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें